फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नहर में कूद कर खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसों के लेन-देन से परेशान एक युवक द्वारा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत और युवक द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मनजिंदर सिंह पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। इसी कारण वह लंबे समय से परेशान चल रहा था। मानसिक दबाव और परेशानी से तंग आकर उसने पहले अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड की।वीडियो में उसने अपनी परेशानी और तनाव का जिक्र किया। इसके बाद वह बंगाली वाला पुल के पास पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। आपको बता दे कि जीरा सदर थाना पुलिस को गांव सनेर निवासी 72 वर्षीय गंगा सिंह ने शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भांजा मनजिंदर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी पत्ती ताना, गांव दोधर गरबी, जिला मोगा का कुछ लोगों के साथ पैसों का लेन-देन था। शुरुआत में सभी के बीच सामान्य संबंध थे, लेकिन समय के साथ विवाद बढ़ता गया और युवक मानसिक तनाव में रहने लगा, जिसके बाद उसने यह खतरनाक कदम उठाया है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

