फिरोजपुर : मक्खू के बंगाली वाला पुल के पास राजस्थान नहर के नजदीक भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है. हरिके की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर ऐसी भयानक थी कि
बाइक सवार युवक नहर में गिर गया, जिसकी तलाश देर शाम तक जारी रही. इसी दौरान बाइक में बैठी दोनों लड़कियां नीचे सड़क में गिर गई, उन दोनों की स्थिति खराब है.
जानकारी के अनुसार उपिंद्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी अमर सिंह वाली नगर पंचायत मल्लांवाला अपने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर रिश्तेदार की दो लड़कियों को पट्टी क्षेत्र में छोड़ने जा रहा था. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार उपिंदर सिंह उछलकर सीधे नहर में जा गिरा, जबकि साथ बैठी दो युवतियां नीतिमा और नीचित सड़क पर गिरकर घायल हो गईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवतियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्री मुक्तसर साहिब रेफर कर दिया गया.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. वहीं नहर में गिरे युवक उपिंदर सिंह की तलाश के लिए बचाव दल द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस घटना से उपिंदर के घरवाले बेहद चिंतित हैं.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

