फिरोजपुर. पंजाब में एक बार फिर से बम से सरकारी इमारत को उड़ाने की धमकी मिली है. इस बार फिरोजपुर के जिला कचहरी और नगर कौंसिल की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद हड़कंप मच गया. लोगो में इस खबर के समान आने के बाद हड़कंप मच गया है. धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.
इसके पहले भी पंजाब में ऐसी धमकियां मिली है, जिसमे सरकारी इमारतों और स्कूलों को उड़ाने की धमकियां मिली है. बताया जा रहा है कि जिला कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सेशन जज की ईमेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के जरिए मिली. ईमेल में दोपहर 3 बजे तक इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद थाना कैंट पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बढ़ा दी. पुलिस हर जगह की तलाशी ले रही है, खबर यह भी है कि दोपहर 1 बजे तक लोगों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित रहेगा.
बॉर्डर एरिया होने के कारण बड़ी मुसीबत
आपको बता दें कि फिरोजपुर बॉर्डर एरिया होने के कारण यहां सुरक्षा ने नजर से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. बार-बार धमकी भरे ईमेल मिलने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्हें भेजने वाला कौन है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. आने जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

