फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। जिले के गांव वजिदपुर में घरेलू कलह के चलते एक किसान ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से पहले अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की।
घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, गांव वजिदपुर निवासी जगसीर सिंह उर्फ साबा (35) का शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी नवनीत कौर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि जगसीर ने गुस्से में आपा खो दिया और अपनी पिस्तौल निकाल ली। उसने पहले अपनी पत्नी नवनीत कौर पर फायर किया और फिर अपने बेटे वारिसदीप सिंह को गोली मार दी। लहूलुहान परिवार को देखने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
गोलियों की आवाज से दहल गया इलाका
घर के भीतर से लगातार गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसियों और गांव में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसी तुरंत जगसीर के घर की ओर दौड़े। वहां का मंजर देख सभी के होश उड़ गए। तीनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पड़ोसियों ने बिना देरी किए तीनों को उठाया और नजदीकी निजी अस्पताल ले गए।
संपन्न किसान परिवार से है आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार, जगसीर सिंह एक संपन्न किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पास अच्छी-खासी खेती योग्य जमीन है। अचानक हुए इस खूनी खेल से गांव के लोग स्तब्ध हैं और दहशत के माहौल में हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस बात ने हंसते-खेलते परिवार को इस मुकाम पर पहुंचा दिया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसने मामूली झगड़े को हिंसक रूप दे दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, इसलिए अभी उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा

