फिरोजपुर. फिरोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर किराना कारोबारी के घर को निशाना बनाया है. यह घटना से पूरा परिवार भय में है, यह पहली बार नहीं है जो इस कारोबारी को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी मिली है कि बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो नकाबपोश युवकों ने घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.
बड़ी बात यह है करीब 18 दिन के अन्दर ही कारोबारी के घर पर दूसरी बार गोलीबारी हुई है. जिस समय यह वारदात हुई, उस दौरान परिवार की सुरक्षा में तैनात सरकारी गनमैन भी घर के अंदर मौजूद था. जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 18 अक्टूबर को भी इसी मकान पर पांच गोलियां चलाई गई थीं. कारोबारी को फिरौती के लिए धमकी भरे फोन आने के बाद पुलिस की ओर से परिवार की सुरक्षा के लिए सरकारी गनमैन तैनात किया गया था. इसके बावजूद हमलावर दोबारा घर तक पहुंच गए और फायरिंग करके आसानी से फरार हो गए. लगातार दूसरी बार हुई इस वारदात ने परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक कारोबारी के घर के बाहर पहुंचते दिखाई देते हैं. बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरता है और सीधे घर के मुख्य गेट की तरफ बढ़ता है. इसके बाद वह दो राउंड फायरिंग करता है और तेजी से वापस बाइक की ओर लौट जाता है.
खबर यह भी है कि किराना स्टोर चलाने वाले कारोबारी मुनीश चोपड़ा को फायरिंग की घटना से पहले विदेशी फोन नंबरों से फिरौती के लिए कॉल आई थी. कॉल करने वालों ने उनसे लाखों रुपये की मांग की थी. कथित तौर पर रकम का इंतजाम करने के लिए 20 दिन का समय भी दिया गया था.
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान
- हरियाणा में JE के चार पदों पर भर्ती, 11 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
- UP के डिप्टी CM बृजेश पाठक पहुंचे उज्जैन, धनतेरस पर बाबा महाकाल के किए दर्शन
- Salman Khan की ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को होगी रिलीज, 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को सिर्फ 11 रुपये में मिलेगा टिकट

