फिरोजपुर। आर्मी इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी जानकारी सामने आई है. खबर है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. फिरोजपुर के भारत-पाक सीमा से सटे गांव कालू वाला के रहने वाले ये आरोपी भारतीय सेना के गुप्त ठिकानों की जानकारी सीमा पार पाकिस्तान भेजते थे, जिनके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी पाकिस्तान में भारत की जानकारी भेजने का काम करते थे. यह दोनो भारतीय सेना के गुप्त ठिकानों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तान और मलेशिया में बैठे आईएसआई के हैंडलर्स तक पहुंचाते थे.

इतना ही नहीं, ये दोनों पाकिस्तानी तस्करों को भी सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी अहम और खुफिया जानकारियां उपलब्ध करवाते थे. पुलिस द्वारा जब उनके मोबाइल फोन की जांच की गई, तो उनमें से देश की सुरक्षा से संबंधित कई अति-संवेदनशील दस्तावेज और जरूरी जानकारियां बरामद हुई हैं. आगे मोबाइल फोन की जांच की जा रही है इससे और भी कई बड़ी जानकारी सामने आने की संभावना है.