फिरोजपुर पुलिस ने मात्र चार दिन में शहर के चर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली हैं। 15 नवंबर को RSS के वरिष्ठ नेता बलदेव अरोड़ा के बेटे नवीण अरोड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी साथियों की तलाश जारी है।
मंगलवार को पत्रकारवार्ता में SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं थीं। इन टीमों ने खुफिया जानकारी, तकनीकी साक्ष्य और दिन-रात की मेहनत से परत-दर-परत जांच की। नतीजतन, हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान हो गईं।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी हर्ष, निवासी बस्ती भट्टियां वाली, फिरोजपुर और कंनव, निवासी बस्ती भट्टियां वाली, फिरोजपुर को गिरफ्तार किया हैं। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी तकनीकी जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इन फोनों से साजिश से जुड़े अहम सबूत मिलेंगे।

पुलिस ने दावा किया है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार यूपी से मंगवाए गए थे। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने नवीण अरोड़ा की हत्या की पूरी साजिश 13 नवंबर को कंनव के जन्मदिन के दिन उसके घर पर रची गई थीं। उस दिन कंनव, हर्ष, बादल और उनके अन्य साथियों ने मिलकर योजना बनाई थी। SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस कांड में शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- IND vs WI ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा सीरीज का पहला वनडे, स्क्वाड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक जानिए पूरी डिटेल
- इंडक्शन चूल्हा चमकाना है तो भूलकर भी न करें ये काम, पड़ सकते हैं स्क्रैच
- चुनाव आयोग-ज्ञानेश कुमार विवाद: 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक, SIR पर विपक्ष की रणनीति तैयार
- श्राद्ध पक्ष में किचन से जुड़ी इन 3 गलतियों से बचें, गुथे आटे पर उंगलियों के निशान बनाना न भूलें …
- कितने दलितों और पिछड़ों से हाथ मिलाया? अखिलेश यादव से ओपी राजभर ने किया तीखा सवाल, जानिए PDA यात्रा को लेकर क्या कहा…

