पंजाब. पंजाब के सीमावर्ती ज़िले फिरोज़पुर से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई. बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा हस्ती वाला गांव के पास हुआ.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 स्कूली बच्चे सवार थे और सभी बच्चे स्कूल जा रहे थे. रास्ते में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि अधिकतर बच्चों को मामूली चोटें आई हैं.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर जताई चिंता
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुर्घटना पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:
“फिरोज़पुर में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस के नाले में गिरने की खबर बेहद दुखद है. राहत कार्यों के लिए प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं. मैं लगातार हर पल की जानकारी ले रहा हूँ और परमात्मा से सभी बच्चों की सलामती और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ.”
- 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल
- सिंहस्थ क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण: हरियाणा आश्रम पर चला पीला पंजा, नगर निगम ने की कार्रवाई
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
- रफ्तार, मौत की ठोकर और भयावह मंजरः DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 1 की थमी सांसें, देखकर लोगों की कांप उठी रूह
- सोपा के 9वें अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, सोयाबीन उद्योग की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर किए विचार
