FIFA Fan Fest : रायपुर. जेसीआई रायपुर कैपिटल (जोन-27) द्वारा आयोजित फीफा फैन फेस्ट – वर्ल्ड कप फाइनल स्क्रीनिंग 2026 का शगुन फार्म्स में सफल आयोजन किया गया. विशाल एलईडी स्क्रीन पर अर्जेंटीना वर्सेस स्पेन विश्व कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया.


रायपुर के साथ-साथ दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में जेसीआई सदस्य और फुटबॉल प्रेमी शामिल हुए. दर्शकों की भारी उपस्थिति से आयोजन हाउसफुल रहा. इस आयोजन में मजेदार फूड स्टाल के साथ गेम्स और एक्टिविटी की व्यवस्था की गई थी. साथ ही एंकर ईशा, डीजे निखिल और शानदार व्यवस्थाओं ने आयोजन को यादगार बना दिया.

अंजेनया यूनिवर्सिटी, रायपुर इस कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर रहे. विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, वीबी टॉवर, शेरा राइडर्स, जीके टीएमटी (बेवरेज पार्टनर), नवकार ज्वैलर्स, एमएम स्कूल, द फ्रेमर्स, बोंडिया एंटरप्राइजेज और राइस रूम के सहयोग से आयजोन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


