FIFA WC 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 को अपना पहला सेमीफाइनलिस्ट फ्रांस (France Football Team) के रूप में मिल गया है. शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फ्रांस ने लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है. बोस्टन के जिलेट स्टेडियम में खेले कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर मोरक्को को 2-1 से हरा दिया है. इससे पहले टीम 2018 और 2022 के फाइनल में पहुंची थी. कतर में 2022 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया था.
बिना गोल के बिता फर्स्ट हाफ
पोजेशन भले ही सबसे मोरक्को का हो, लेकिन मैच में दबदबा फ्रांस का रहा. शुरुआत से ही आक्रमक खेल दिखाते हुए एम्बाप्पे ने 5वें मिनट पर शूट किया, जिसे गोलकीपर यासीन बुनू ने बचा लिया. इसके बाद दायो उपामेकानो का हेडर भी गोल पोस्ट में जाने से बचा लिया गया. इसी तरह उस्मान डेम्बेले, देजिरे डुए और माइकल ओलीसे के भी प्रहार को मोरक्को रोकने में सफल रहा.
26वें मिनट पर नौसैर मजराउई ने बॉक्स के अंदर एम्बाप्पे को गिरा दिया, जिससे फ्रांस को पेनल्टी लेने की चांस मिला. किस्मत रही कि बूनू ने सही दिशा में डाइव लगाकर एम्बाप्पे का शॉट रोक लिया. पहले हाफ तक मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा.
60वें और 66वें मिनट पर फ्रांस का जादू
दूसरे हाफ में कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने अपने इरादों में सफलता पाते हुए 60वें मिनट पर पहला गोल मारा. इसके ठीक 6 मिनट के बाद उस्मान डेम्बेले ने टीम को दूसरा गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर दी. वहीं मोरक्कों 2-0 से यह मैच हार गया है. इसके साथ ही उसके लिए इस बार वर्ल्ड कप का सपना खत्म हो गया है. अब विजेता फ्रांस सेमीफानल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा.
मेसी के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे एम्बाप्पे
किलियन एम्बाप्पे शानदार फॉर्म में हैं और अब वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए हैं. एम्बाप्पे ने 20 विश्व कप मैचों में 20 गोल दागे हैं, जबकि मेसी के नाम छह विश्व कप संस्करणों में खेले गए 31 मैचों में 21 गोल दर्ज हैं. वहीं, नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड भी एम्बाप्पे से एक गोल पीछे हैं.
एर्लिंग हालैंड उनसे एक गोल पीछे हैं. एम्बाप्पे कतर 2022 में हुए पिछले विश्व कप में भी गोल्डन बूट विजेता रहे थे. एम्बाप्पे 20 मैचों में 20 गोल के साथ वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल के मामले में मेसी से एक गोल पीछे हो गए हैं. मेसी ने छह टूर्नामेंट में 31 मैचों में 21 गोल किए हैं.
लगातार तीसरे विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस
फ्रांस ने लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाला वह ब्राजील और जर्मनी के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है. इससे पहले ब्राजील ने 1994, 1998 और 2002 विश्व कप में लगातार तीन बार सेमीफाइनल खेला था, जबकि जर्मनी ने 2002, 2006, 2010 और 2014 में लगातार चार बार अंतिम चार में जगह बनाई थी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

