Lifestyle Desk – ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल 2 जून को मनाया जा रहा है. इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते है. भक्तों की सभी परेशानियां दूर करते हैं. यही वजह है कि इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा और भोग का आयोजन होता है.

पौराणिक मान्यताएं क्या कहती हैं?

धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी दिन हनुमान जी को अमर होने का वरदान मिला था. एक मान्यता यह भी है कि महाभारत काल में उन्होंने वृद्ध वानर बनकर भीम का घमंड तोड़ा था. इसलिए इसे बुढ़वा मंगल कहा जाता है. एक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को राम जी से हनुमान जी का मिलन हुआ था.

इस दिन हनुमान जी को क्या चढ़ाएं?

इस दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल, गेंदे या कमल के फूल अर्पित करे, साथ ही गुड़, चना और पान चढ़ाना भी शुभ माना गया है. ये चीजें सच्चे मन से अर्पित करने पर ग्रह दोष शांत होते है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय

अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे है. तो बड़े मंगल के दिन मसूर की दाल बहते पानी में बहाएं. साथ ही हनुमानजी को सिंदूर और चोला अर्पित करे. इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और समस्याएं कम होती हैं.

मनोकामना पूरी करने के आसान उपाय

हनुमान जी को गुड़ से बने पुए का भोग लगाएं और 5 चमेली के तेल के दीपक जलाए. इसके बाद हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करे. इससे आपकी इच्छाएं पूरी होने की मान्यता है.

कष्ट दूर करने के उपाय

21 पीपल के पत्तों पर ‘श्रीराम’ लिखकर और 108 तुलसी के पत्ते अर्पित करे. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे सभी कष्ट दूर होने लगते हैं.

नौकरी और व्यापार में उन्नति कैसे मिलेगी?

अगर करियर या व्यापार में समस्या है तो हनुमान जी को मीठा पान, गुलाब की माला और केवड़े का इत्र चढ़ाएं. साथ ही 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करे. इससे उन्नति के योग बनते हैं.

दान-पुण्य का महत्व

बड़े मंगल के दिन गरीबों को पानी, शरबत या भोजन दान करना बहुत शुभ होता है. इससे हनुमान जी की कृपा बनी रहती है, और जीवन में सुख-शांति आती है.