पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से किसानों का धरना जारी है। आज चंडीगढ़ में केंद्र और किसानों के बीच पांचवें दौर की बैठक होगी, जिसमें 28 किसान नेता शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से सर्वण पंढेर बैठक की अगुवाई करेंगे। किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 81 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे खनौरी बॉर्डर से किसानों का जत्था चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा। केंद्र सरकार की ओर से बैठक में कौन-कौन शामिल होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह बैठक शाम 5:30 बजे सेक्टर 26, चंडीगढ़ स्थित मैगसीपा कार्यालय में होगी। सर्वण पंढेर ने चेतावनी दी कि अगर बैठक में कोई समाधान नहीं निकला तो किसान दिल्ली कूच करेंगे।

अब तक चार दौर की बैठकें हो चुकी हैं
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 13 फरवरी 2024 को शुरू हुआ था। वे दिल्ली कूच के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद किसान दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद करके बैठे हुए हैं। अब तक केंद्र और किसानों के बीच चार दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इससे पहले की बैठकों में केंद्र सरकार की ओर से तीन केंद्रीय मंत्री—पियूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल हुए थे।
- ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ तो बहुत सुन लिया, अब मार्केट में आया ‘बाब अल-मंदेब स्ट्रेट’: ईरान ने इसे भी बंद करने की धमकी दी, इस जलसंधि से विश्व का 10-12% और भारत का 95% होता है ट्रेड, पूरे विश्व के लिए बन जाएगा ‘आंसुओं का द्वार’
- Share Market Update : गिरावट के बीच एक झटके में 85 हजार करोड़ साफ, जानिए किस सेक्टर में दबाव ?
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प; एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन, 1500 AI कैमरे, QR एंट्री के साथ सख्त पहरा
- 6 साल के बच्चे को थमाई एक्सपायरी दवा: सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत, अस्पताल प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
- Share Market Update : सेंसेक्स 450 अंक गिरा, निफ्टी भी 100 अंक नीचे, जानिए किस सेक्टर में बिकवाली ?
