पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से किसानों का धरना जारी है। आज चंडीगढ़ में केंद्र और किसानों के बीच पांचवें दौर की बैठक होगी, जिसमें 28 किसान नेता शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से सर्वण पंढेर बैठक की अगुवाई करेंगे। किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 81 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे खनौरी बॉर्डर से किसानों का जत्था चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा। केंद्र सरकार की ओर से बैठक में कौन-कौन शामिल होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह बैठक शाम 5:30 बजे सेक्टर 26, चंडीगढ़ स्थित मैगसीपा कार्यालय में होगी। सर्वण पंढेर ने चेतावनी दी कि अगर बैठक में कोई समाधान नहीं निकला तो किसान दिल्ली कूच करेंगे।

अब तक चार दौर की बैठकें हो चुकी हैं
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 13 फरवरी 2024 को शुरू हुआ था। वे दिल्ली कूच के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद किसान दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद करके बैठे हुए हैं। अब तक केंद्र और किसानों के बीच चार दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इससे पहले की बैठकों में केंद्र सरकार की ओर से तीन केंद्रीय मंत्री—पियूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल हुए थे।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
