रायपुर. राजधानी रायपुर स्थित Hotel Courtyard Marriott (होटल कोर्टयार्ट मैरिएट) में बीते दिन होली के जश्न के बीच युवाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. होटल कोर्टयार्ड में होली की शाम 4 बजे 2 गुटों के आधा दर्जन से अधिक युवक मौजूद थे. इनमें मोवा-पंडरी गुरूद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी,यश, भरत धनेचा,दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल हैं. इन युवकों में जबरदस्ती रंग लगाने के चलते विवाद खड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि वे मारपीट पर उतर आए. मारपीट के बाद तुषार ने तेलीबांधा पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

तुषार ने भरत, मोहित, अमर और दिनेश के खिलाफ अपनी शिकायत में बताया कि वे सभी होली का जश्न मनाने के लिए होटल कोर्टयार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान रंग लगाने पर इन चारो ने तुषार और यश को अपशब्द कहे और फिर पाइप से हमला कर दिया.

तेलीबाँधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत एफआईआर कर दी है. दोनों पक्षों का बयान लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
- बेटे के चोटिल होने का गुस्सा तहसीलदार की गाड़ी पर उतारा, CCTV फुटेज नहीं मिला तो बरसा दिए पत्थर, दो गिरफ्तार

