बठिंडा। बीती रात पंजाब के बठिंडा में गेहूं के खेत में प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हुए हैं।
हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही यह कहां का फाइटर प्लेन है यह भी अभी पता नहीं चला है। जैसे ही पुलिस को फाइटर प्लेन के क्रैश होने की जानकारी मिली वैसे ही उस जगह को सेना ने सील कर दिया गया है।
इस हादसे को लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
जब प्लेन क्रेश हुआ तब कुछ मजदूर खेत में थे, जो जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान गोविंद के रूप में हुई है जो हरियाणा के चरखी दादरी जिले का रहने वाला है। बता दें कि जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वह आबादी से 500 मीटर दूर है।

कई तरह की हो रही चर्चा
जिस जगह पर लड़ाकू विमान गिरा है, उस जगह को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मीडिया कर्मियों को भी पास नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा गिरे हुए जहाज को सेना की क्रेन द्वारा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार लोगों जहाज को पाकिस्तानी बताया जा रहा है। स्पष्ट तौर पर भारतीय सेना के अधिकारी ही इसकी पुष्टि करेंगे।
- जीवन सूक्त : 100 अपशब्दों के बाद हुआ था शिशुपाल वध – संदीप अखिल
- 01 August 2026 Panchang : श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 01 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन, ड्राईफ्रूट से बाबा का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- मलेरिया का कहर: कोटा क्षेत्र में 10 दिनों में मिले 25 मरीज, 356 ग्रामीणों की जांच में 3 नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय

