यमन में सरकारी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष फिर तेज होते हुए एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है. दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब तक 81 से ज्यादा लड़ाके मारे गए हैं. इनमें सरकारी बलों के 39 जवान और हूती समूह के कम से कम 42 लड़ाके शामिल बताए जा रहे हैं. रेड सी और ताइज में भीषण झड़प में दोनों समूहों को भारी नुकसान पहुंचा है.

ये झड़प तब हुई, जब हालिया समय में हूती गुट लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.

हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच जारी संघर्ष के कारण यमन में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. हालिया लड़ाई मुख्य रूप से ताइज प्रांत के पश्चिमी हिस्सों और लाल सागर के तटीय इलाकों में हुई है. यमन के हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच हुई झड़पों में बीते 2 दिन में 81 लोगों की मौत हो गई है.

मृतकों में सरकारी बलों के 39 जवान और समूह के कम से कम 42 लड़ाके शामिल हैं. लाल सागर के तट पर तैनात एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, वहां हुई झड़पों में सरकारी बलों के 24 जवान मारे गए. देश के अलग-अलग इलाकों में हुई लड़ाई में दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

3 सितंबर को हूतियों ने तटीय क्षेत्रों के पास रॉकेट और ड्रोन हमलों के साथ-साथ जमीनी हमला भी शुरू कर दिया. हूती लड़ाकों ने सरकारी बलों के ठिकानों पर कई मोर्चों से हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई हुई.

स‍िन्हुआ समाचार मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने बताया कि संघर्ष तेज होने के बाद कई परिवार सुरक्षित इलाकों की ओर भागने लगे हैं. हूती बलों की बढ़ती गोलाबारी के कारण एक बार फिर विस्थापन की स्थिति पैदा हो गई है और लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m