Pahlaj Nihalani Died: CBFC के पूर्व चेयरमैन और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। निहलानी लंबे समय से लिवर इश्यूज को लेकर बीमार चल रहे थे। उन्होंने बुधवार देर रात 3 बजे आखिरी सांसें लीं। पहलाज निहलानी ने गोविंदा को शोला शबनम, आंखे और इल्जाम जैसी सुपरहिट फिल्में दी थी। जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्ममेकर पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani Died) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रख्यात फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष श्री पहलाज निहलानी जी का निधन अत्यंत दु:खद व भारतीय फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है, विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

READ MORE: कम हाइट का लोग उड़ाते थे मजाक, टैलेंट के दम पर किया कमाल, यूपी के लड़के का दुनिया भर में जलवा जलाल

पहलाज निहलानी की प्रमुख फिल्में

हथकड़ी (1982)
इल्जाम (1986)
आग ही आग (1987)
गुनाहों का फैसला (1988)
पाप की दुनिया (1988)
मिट्टी और सोना (1988)
शोला और शबनम (1992)
आंखें (1993)
अंदाज (1994)
तलाश द हंट बिगिन्स (2003)
रंगीला राजा (2019)

READ MORE: ‘शक्ल देखी है, अपनी हीरो बनेगा…’? सरेआम इस एक्टर को कई लोगों ने किया जलील, टैलेंट के दम पर सबको दिया करारा जवाब, जानिए कौन है वो ?

2015-2017 के बीच सेंसर बोर्ड के रहे चेयरपर्सन

बता दें कि पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) साल 2015 और 2017 के बीच सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन रहे थे। उनके चेयरपर्सन रहते हुए कई फिल्मों की सेंसरशिप और फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद हुआ था। उनके फैसलों ने फिल्म इंडस्ट्री में बहस छेड़ी थी।मूवी उड़ता पंजाब की सेंसरशिप के दौरान मेकर्स और पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) के बीच का विवाद खूब हाईलाइट हुआ था।

READ MORE: सिनेमा ही नहीं सियासत में भी था बच्चन का दबदबा, यूपी के पूर्व सीएम को दी थी ऐसी शिकस्त, छोड़नी पड़ी थी राजनीति

कंट्रोवर्सी से घिरे रहने की वजह से साल 2017 में पहलाज को सेंसर बोर्ड की अध्यक्षता से हटाकर ऐड-मैन प्रसून जोशी से उन्हें रिप्लेस किया गया था। सेंसर बोर्ड से हटाए जाने के बाद पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) साल 2017 में आई इरॉटिक फिल्म जूली 2 के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर थे।