Dharm Desk – कई बार जीवन में ऐसा दौर आता है। जब बिन बुलाए आर्थिक संकट घर के दरवाजे पर दस्तक दे देते है। दिन-रात मेहनत करने के बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता, आय के स्रोत अचानक बंद होने लगते है और बनी-बनाई योजनाएं बिगड़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति असमंजस और मानसिक तनाव में पड़ जाता है। अक्सर लोग सोचने लगते हैं कि आखिर उनके घर को किसकी बुरी नजर लग गई है, जो खुशियां और सुख-समृद्धि आने का नाम ही नहीं ले रही है।

दरअसल, जाने-अनजाने में हम अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं। जिनसे वास्तु दोष और ग्रह दोष उत्पन्न हो जाते है। इन्हीं कारणों से आगे चलकर भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी लंबे समय से पैसों की तंगी से परेशान हैं और घर में धन संचय नहीं हो पा रहा है, तो ज्योतिष शास्त्र में इसके बेहद सरल और अचूक उपाय बताए गए हैं।
बृहस्पति ग्रह की कृपा जरूरी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति को धन, समृद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह माना गया है। जिस व्यक्ति पर गुरु ग्रह की कृपा होती है। उसकी आर्थिक स्थिति सदैव मजबूत रहती है गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन किए गए विशेष पूजा-पाठ जीवन से दरिद्रता को हमेशा के लिए समाप्त कर देते हैं।
ये विशेष उपाय
गुरुवार के दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु के समक्ष शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करें।
विष्णु सहस्रनाम का पाठ
पूजा के समय नियमित रूप से ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ करें। मान्यता है कि इस पाठ को करने से घर में आई आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर में खुशहाली आती है।
केसर या हल्दी का तिलक
पूजा करते समय अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर उपलब्ध न हो, तो हल्दी का तिलक लगाना भी अत्यंत शुभ है। इससे कुंडली में गुरु ग्रह बलवान होता है।
इस बात का रखें विशेष ध्यान
गुरुवार के दिन धन के लेनदेन में खास सावधानी बरतनी चाहिए। यदि इस दिन कोई आपसे धन मांगने आता है, तो उधार देने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को घर का धन किसी दूसरे को देने से धन हानि होती है और लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं।


