Dharm Desk – करियर में सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ आस-पास का एटमॉस्फेयर भी बड़ी भूमिका निभाता है. कई बार व्यक्ति पूरी तरह योग्य होने के बावजूद नौकरी या प्रमोशन से वंचित रह जाता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र में रंगों के प्रभाव को भी अहम माना गया है. खासतौर पर लाल रंगजो एक ओर ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक है. वहीं दूसरी ओर गतल दिशा में होने पर बाधा भी बन सकता है. इसलिए इन दोनों के संतुलन से आप जीवन में तरक्की और करियर में उन्नति का सकते है.

घर की दिशा पर असर
घर की उत्तर दिशा को करियर और अवसरों की दिशा माना जाता है. यदि इस दिशा में लाल रंग का अधिक प्रयोग है. जैसे लाल पेंट, पर्दे या सजावट, तो यह व्यक्ति के अवसर को प्रभावित कर सकता है. इससे नौकरी मिलने में देरी या प्रमोशन में रुकावट की स्थिति बन सकती है.
हल्के रंगों का उपयोग करना शुभ
ऐसी स्थिति में सबसे पहले उत्तर दिशा से लाल रंग को हटाने की सलाह दी जाती है. इसके स्थान पर हल्के रंगों का उयोग करना शुभ है. साथ ही इस दिशा में हरे पत्तों वाला पौधा रखना और उस पर हल्की रोशनी डालना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. जिससे करियर में नए अवसर आने लगते है.
लाल रंग का प्रभाव पूरी तरह नकारात्मक नहीं
वहीं दूसरी ओर, लाल रंग का प्रभाव पूरी तरह नकारात्मक नहीं होता. व्यक्तिगत जीवन में, खासकर इंटरव्यू या किसी महत्व पूर्ण कार्य के दौरान यह रंग आत्म विश्वास और ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक माना जाता है. इसलिए इंटरव्यू देने जाते समय जेब में लाल रुमाल रखना या हल्के लाल रंग के कपड़े पहनान लाभ कारी हो सकता है. ध्यान रखें कि रंग ज्यादा भड़कीला न हो, बल्कि सौम्य और संतुलित दिखे.
इसके अलावा कुछ सरल उपाय
गंगाजल या घी मिलाकर ईंट का लेप बनाकर उसका तिलक लगाना. इससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और सलफता के मार्ग खुलते हैं. लाल रंग का प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि उसका उपयोग किस स्थान और परिस्थिति में किया जा रहा है. जाहां घर की उत्तर दिशा में इसका प्रयोग नुकसान दाकय हो सकता है. वहीं व्यक्तिगत उपयोग में यह सफलता का माध्यम भी बन सकता है. सही संतुलन बनाकर ही इसके लाभ प्राप्त किए जा सकते है.

