Dhar Desk – हर व्यक्ति अपने जीवन में एक ऐसे साथी की चाह रखता है, जो उसे समझे, सयोग दे और जीवन को खुशहाल बनाए, लेकिन कई बार तमाम प्रयासों के बावजूद मनचाहा पाटनर नहीं मिल पाता है. ऐसे में फेंगशुई शास्त्र कुछ सरल उपाय बताता है. जिनकी मदद से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा कर प्रेम और विवाह के योग मजबूत किए जा सकते है. फेंगशुई के अनुसार हमारे आस पास का वातावरण हमारे रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालता है.

बेडरूम का संतुलन रिश्तों मैं बनाता तालमेल
फेंगशुई के अनुसार बेडरूम केवल आराम की जगह नहीं बल्कि आपके प्रेम जीवन का केंद्र भी होता है. यदि आप अपने जीवन में साथी को आकर्षित करना चाहते है, तो सबसे पहले अपने बेडरूम को संतुलित और व्यवस्थित रखे. कमरे में सिंगल चीजों की बजाय जोड़ों से वस्तुएं रखना शुभ कहा गया है. सिंगल चेयर या सोफा अकेलेपन का संकेत देता है, इसलिए इन्हें जोड़े में रखना बेहतर होता है.
बिस्तर की सही दिशा और आकार भी महत्वपूर्ण
फेंगशुई शास्त्र में बिस्तर को रिश्तों का प्रतीक माना गया है. अगर आप जीवन साथी की तलाश में हैं, तो सिंगल बेड की जगह डबल या फुल साइज बेड का उपयोग करें. बिस्तर का सिरहाना दीवार से सटा होना चाहिए और दोनों ओर समान जगह होनी चाहिए. इससे ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और यह संकेत मिलता है कि आप अपने जीवन में किसी और के लिए जगह बना रहे हैं.
नाइटस्टैंड का जोड़ा बढ़ाता प्रेम ऊर्जा
बिस्तर के दोनों ओर नाइटस्टैंड रखना भी फेंगशुई में बेहद महत्वपूर्ण माना है. यह आपके और आपके भावी जीवन साथी के बीच संतुलन और समानता का प्रतीक होता. यदि संभव हो तो दोनों नाइटस्टैंड एक जैसे या समान आकार के रखे. उन पर जोड़े में लैंप लगाएं. यह रिश्तों में स्थिरता और सामंजस्य को बढ़ावा देता है.
रोज क्वार्ट्ज पत्थर से बढ़ेगा आकर्षण प्रभाव
फेंगशुई में रोज क्वार्ट्ज को प्रेम और आकर्षण का प्रतीक है. इसे बेडरूम के रिलेशनशिप कॉर्नर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है. यह कोना कमरे के प्रवेश द्वार से अंदर की ओर देखने पर पीछे दाईं ओर होता है. यहां दो रोज क्वार्ट्ज पत्थर रखने से प्रेम संबंधों में मजबूती आती है. मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग प्रबल होते हैं.

