पंजाब में प्रताप बाजवा के बम वाले बयान पर बुरी तरफ फंस गए हैं। सीएम मान ने उनसे बम की जानकारी न साझा करने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही, इसके बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। बाजवा के खिलाफ धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बाजवा को आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था।
नहीं आ सकते पेशी में
बड़ी बात यह है कि बाजवा पेशी में नहीं पहुंचे हैं। उनके वकीलों ने मोहाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि वह आज पेश नहीं हो सकते। ऐसे में उन्हें एक दिन का समय दिया जाए। अब देखना है कि आगे उनके खिलाफ क्या कानूनी कार्यवाही होती है।

यह है मामला
बता दें कि बाजवा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिसमें 18 इस्तेमाल हुए हैं और 32 अभी बाकी हैं। जिसके बाद इसी सिलसिले में पुलिस उनके घर पर पहुंची थी। इस पर सीएम ने कहा था कि प्रताप बाजवा और कांग्रेस पार्टी के लीडर इस बात की पुष्टि करें की पंजाब में बम कहां पर हैं, नहीं तो झूठी जानकारी और दहशत फैलाने के मामले में प्रताप बाजवा पर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए जाएंगे। कुछ भी गैर जिम्मेदाराना बयान दे देते, सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
- Toy Car Bomb: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश और IS के 2 खतरनाक आतंकी गिरफ्तार
- सरपंच पति पर जानलेवा हमलाः शिक्षक के परिजनों ने की पिटाई, FIR दर्ज, आरोपी फरार, वीडियो वायरल
- Bilaspur News Update : टक्कर मारने के आरोप में युवकों ने कार में लगाई आग… एसी कंप्रेसर ब्लास्ट होने से दो भाई झुलसे… भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत… शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…
- चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रही बिहार पुलिस, चोरों के हौसले हुए बुलंद, दिन दहाड़े घटना को दे रहे अंजाम
- दिल्ली में LPG आपूर्ति पर सख्ती: गोदाम से बिक्री पर रोक, प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो सिलेंडर की सुविधा
