पंजाब में प्रताप बाजवा के बम वाले बयान पर बुरी तरफ फंस गए हैं। सीएम मान ने उनसे बम की जानकारी न साझा करने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही, इसके बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। बाजवा के खिलाफ धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बाजवा को आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था।
नहीं आ सकते पेशी में
बड़ी बात यह है कि बाजवा पेशी में नहीं पहुंचे हैं। उनके वकीलों ने मोहाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि वह आज पेश नहीं हो सकते। ऐसे में उन्हें एक दिन का समय दिया जाए। अब देखना है कि आगे उनके खिलाफ क्या कानूनी कार्यवाही होती है।

यह है मामला
बता दें कि बाजवा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिसमें 18 इस्तेमाल हुए हैं और 32 अभी बाकी हैं। जिसके बाद इसी सिलसिले में पुलिस उनके घर पर पहुंची थी। इस पर सीएम ने कहा था कि प्रताप बाजवा और कांग्रेस पार्टी के लीडर इस बात की पुष्टि करें की पंजाब में बम कहां पर हैं, नहीं तो झूठी जानकारी और दहशत फैलाने के मामले में प्रताप बाजवा पर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए जाएंगे। कुछ भी गैर जिम्मेदाराना बयान दे देते, सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
- इजरायली चुनाव में किंगमेकर अरब पार्टी? लिकुड पार्टी ने लगाए धांधली, घूसखोरी, चुनाव चोरी का आरोप
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
