संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिला अस्पताल से एक बड़ी और डरावनी खबर सामने आई है। अस्पताल परिसर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लगने से भारी अफरातफरी मच गई। वार्डों में धुआं फैलने के बाद मरीज और उनके तीमारदार अपनी जान बचाकर अस्पताल से बाहर परिसर में आ गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घटना 15 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे की

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे की है। जिला अस्पताल उमरिया की विद्युत सप्लाई का केंद्रीय पैनल दो हिस्सों में विभाजित है, जिसमें से अस्पताल के बीच आंगन में स्थित एक पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण पैनल में तेज आग भड़क उठी और देखते ही देखते अस्पताल के सभी वार्डों में घना धुआं भर गया।

मासूम बच्चों को लेकर भागी माताएं

अचानक फैले धुएं और आग की सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। एनआरसी (Nutrition Rehabilitation Centre) में भर्ती छोटे-छोटे मासूम बच्चों और नवजात शिशुओं की माएं अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए घबराहट में उन्हें लेकर तुरंत वार्ड से बाहर भागीं। मरीजों और उनके अटेंडर्स में चीख-पुकार मच गई और सभी अस्पताल परिसर में खुले आसमान के नीचे आ गए।

16 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिनेत्र, त्रिपुंड और ड्राईफ्रूट से सजे राजाधिराज,

प्रशासनिक मुस्तैदी और आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों और अस्पताल प्रशासन ने अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आरएमओ डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल के आंगन वाले पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। वार्डों में धुआं भरने के कारण एहतियात के तौर पर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। आग बुझने के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी मरीजों को वापस वार्डों में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आगः वार्डों में फैला धुआं, मासूम बच्चों को लेकर जान

मरीज और अटेंडर्स की जुबानी

घटना के दौरान दहशत का माहौल बयां करते हुए मरीज रामलाल बैगा, मरीज के अटेंडर सतेंद्र सिंह और सोनू ने बताया कि अचानक धुएं का गुबार उठने से वे घबरा गए थे और बच्चों व मरीजों की सुरक्षा को लेकर अफरातफरी मच गई थी, लेकिन समय रहते आग बुझने से बड़ा टल गया। प्रशासन की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस घटना ने अस्पतालों की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

MP Weather Update: मानसून जा चुका है, फिर भी प्रदेश में एक्टिव हुए नए सिस्टम; अगले कुछ

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m