आशुतोष तिवारी, दंतेवाड़ा। गीदम-बीजापुर मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गया। कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र के गुमरगुंडा के पास का है। शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

देखें वीडियो –
कोरबा : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में भी आज भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसमान में धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार, रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखे पटाखों के फटने से लगातार तेज धमाके सुनाई देते रहे, जिससे आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेरकर लोगों को दूर रखा जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

