प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन में गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग लगते ही कैंटीन में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।

आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

देखिये वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H