लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में एक दुखद हादसे में मोबाइल चार्जर फटने से कमरे में आग लग गई, जिसके कारण गंभीर रूप से झुलसी एक महिला की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ रीपी (निवासी गांव अलीगढ़, जगरांव) के रूप में हुई है।
हादसा 22 जुलाई की रात को हुआ, जब मनप्रीत अपने कमरे में सो रही थी। परिवार वालों के अनुसार, रात को खाना खाने के बाद मनप्रीत ने अपने बिस्तर के पास प्लग में मोबाइल चार्जर लगाकर फोन चार्जिंग पर रख दिया और सो गई। उनकी मां पड़ोस के कमरे में सो रही थी। देर रात चार्जर में विस्फोट होने से कमरे में आग लग गई।
मां ने चीखें सुनकर बेटी को बचाने की कोशिश की और किसी तरह उसे कमरे से बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मनप्रीत 90 फीसदी तक झुलस चुकी थी। परिवार वालों ने बताया कि आग मोबाइल चार्जर के फटने से लगी थी, और मनप्रीत गहरी नींद में होने के कारण समय पर बाहर नहीं निकल पाई।

अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद मनप्रीत को तुरंत जगरांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और धारा 174 के तहत कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
- ‘रंग-तरंग’ में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम, 1 से 3 सितंबर तक राजधानी में होगा आयोजन
- कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल
- ‘पत्नी से दिन-रात बनाए संबंध, अश्लील तस्वीरें ली’, भाइयों से प्रताड़ित शख्स ने किया सुसाइड, मौत से पहले आरोपियों की फांसी की मांग
- विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवॉर्ड, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
- Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में अलग-अलग विभागों में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

