अनूप दुबे, कटनी। कुठला थाना क्षेत्र स्थित DAV पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब स्कूल की इमारत से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग ने विकराल रूप धारण किया और स्कूल के कंप्यूटर सेंटर सहित कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
कंप्यूटर लैब और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड स्वाहा
बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अचानकर स्कूल भवन से धुएं का गुबार निकलता देखा गया। जब तक स्कूल प्रबंधन कुछ समझ पाता आग कंप्यूटर लैब में फैल गई। इस हादसे में लैब में रखे दर्जनों कंप्यूटर, फर्नीचर और स्कूल के कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग
सूचना मिलते ही नगर निगम के बस स्टैंड जोन से एक दमकल वाहन रवाना किया गया, लेकिन मौके की स्थिति को देखते हुए तुरंत एक वाहन और बैकअप में बुला लिया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
सुरक्षा दावों की खुली पोल
DAV स्कूल में हुए इस हादसे ने प्रबंधन द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के अंदर लगे फायर सेफ्टी उपकरण या तो चालू नहीं थे या पर्याप्त संख्या में नहीं थे। जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप लिया है।
शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
आगजनी की स्थिति में आपातकालीन निकास और बचाव कार्य को लेकर स्कूल का स्टाफ पूरी तरह असमर्थ नजर आया। फिलहाल कुठला थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

