सोनू वर्मा ,नूंह। नूंह जिले के गांव केराका में अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि पास में खड़ी एक एर्टिगा कार भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।


पीड़ित साबिर पुत्र मुबीन ने बताया कि रविवार करीब एक बजे उनके पड़ोस में स्थित प्लॉट में बने छप्पर में अचानक आग लग गई। शुरुआत में लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा और सूखे भूसे के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास रखा भूसा और लकड़ियां भी जलने लगीं।


एक भैंस को बचाने में हुए कामयाब

साबिर ने बताया कि जिस छप्पर में आग लगी थी, वहां दो भैंस बंधी हुई थीं। ग्रामीणों ने तुरंत एक भैंस को खोलकर बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरी भैंस को समय रहते नहीं बचाया जा सका और वह आग में जलकर मर गई। इसके अलावा, बारात में जाने के लिए वहां खड़ी एक अर्टिगा कार भी आग की चपेट में आ गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया।


दमकल की टीम ने के घंटे बाद पाया आग पर काबू
घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ओर सरपंच जावेद का कहना हे कि कई बार कोशिश के बावजूद भी डॉयल 112का नबर लग पाया .

मुआवजे और आर्थिक सहायता की लगाई गुहार
प्राथमिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिवार को इस हादसे में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
साबिर ने जिला प्रशासन से मुआवजे और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस नुकसान से उबर सकें।