दिवाली आने में अभी समय है लेकिन इस बीच जालंधर में अभी से पटाखा दुकान लगाए जाने को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। इसी के अंतर्गत जालंधर के जिला मैजिस्ट्रेट-कम- डिप्टी कमिश्ननर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नए आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि हर साल जालंधर शहर के बर्ल्टन पार्क में पटाखा दुकान लगता है। इस साल उस स्थान पर निर्माण और जीर्णोद्धार का काम चल रहा है ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से बर्ल्टन पार्क को अस्थायी पटाखा बाजार के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं होगा। यही कारण है कि शहर के अन्य स्थानों के मैदानों को देखा जा रहा है।
इस आदेशों में उन्होंने शहरी क्षेत्र में मौजूद बड़े मैदानों या फिर खाली स्थानों की सूची बनाकर 10 दिनों के अंदर भेजने के लिए कहा है ताकि वह पटाखा बाजार के लिए किसी नई जगह का पता कर पाएं।

पटाखा बाजार के लिए सही जगह चुनने पर डी.सी ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों को यह निर्देश दे दिए गए हैं कि वे निगम के अंदर आने वाले शहरी क्षेत्र में उपलब्ध बड़े मैदानों या खाली स्थानों की एक डिटेलड लिस्ट बनाकर 10 दिनों के अंदर डी.सी कार्यालय में भेज दें ताकि पटाखा बाजार के लिए नया स्थान चिन्हित किया जा पाए।
- Morning News Brief: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी देशभर में जनगणना; पीएम मोदी बोले- अंतिम सांस तक देश सेवा में जुटा रहूंगा
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 31 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर सुबह पहुंचेगा रायपुर, पैतृक ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
- शिअद को बड़ा झटका: चौधरी श्याम लाल माजरिया ने थामा भाजपा का दामन, गुज्जर समुदाय के कई लोग भी पार्टी में शामिल
- मोबाइल पर बात करने से टोकना पड़ा महंगा, घर छोड़ कर भागीं ग्वालियर की 3 सगी बहनें, दिल्ली में मिली लोकेशन

