लुधियाना। लुधियाना में अपराध का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कारोबारी के घर लगातार फायरिंग की खबर सामने आ रही है, जिसके कारण शहर का माहौल खराब होने लगा है। हाल ही में कैलाश नगर चौकी में एक बड़ी घटना होने की खबर सामने आई है। जिसमें देर रात को एक कारोबारी के घर में लगातार फायरिंग की जाने लगी।
जानकारी मिली है कि यह घटना दीपक नाम के कारोबारी के यहां घटी है। वह टूर एंड ट्रैवल के कारोबारी है। उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजे जब वह सोया हुआ थे, तो उसे पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं। वह देखने के लिए निकले कि आखिर क्या है उसकी समय घर की खिड़की का एक कांच टूट कर गिर गया। जिसे देखने के बाद उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वह कांच बंदूक की गोली के कारण टूटा था।

दीपक ने तुरंत अपने घर वालो को उसकी जानकारी दी और जोर-जोर से चिल्लाया, जिसके कारण मोहल्ले के अन्य लोग भी बाहर आ गए और यह सब होने तक फायरिंग करने वाले बदमाश वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि सभी बाइक में आए थे और नकाब पहने हुए थे। सभी के पास बंदूक थी और करीब 8 से अधिक लोग थे जिन्होंने फायरिंग की थी।
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं

