जालंधर। जालंधर में फिर से गोली चलने का ताजा मामला सामने आया है। जालंधर के नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर से सामने एक धार्मिक स्थल पर सालाना मेले के दौरान 5 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने आते ही हथियार लहराने शुरू कर दिए साथ ही गोलियां भी चलाई गई। इस दौरान एक युवक की मौत हुई है। जब एक युवक ने हथियार लहराने से उन्हें रोका तो उक्त व्यक्तियों ने गाली गालौच करना शुरू कर दिया यह मामला आगे बड़ा रूप ले लिया।बताया जा रहा है कि उक्त हमलावार 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे।
जिसके बाद लोगों ने मामला शांत करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया गया। लेकिन कुछ समय के बाद दोबारा उक्त व्यक्ति आए और उन्होंने दातर से युवक और उसके साथी गुरप्रीत पर हमला कर दिया। इस घटना में गुरप्रीत उर्फ गोपी की मौत हो गई। वहीं हमलावारों कि तरफ से गोलियां भी चलाई गई।
इस घटना में 3 लोग घायल हुए है, जिसमें 2 महिलाएं शामिल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
- कोटा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार बच्चों की तलाश में SDRF-NDRF तैनात
- श्मशान में युवकों को टोका, देर शाम परिवार के घर पर फायरिंग

