अमृतसर। अमृतसर देहात के ब्यास इलाके में गुरुवार को पुलिस और गैंगस्टरों में जमकर गोलियां चली। इलाके में इससे दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से करीब 20 से 22 राउंड फायर किए गए। यह दोनों गुर्गे विदेश में बैठे अपने आका के लिए काम किया करते थे।
बुरी तरह हुए है जख्मी
जानकारी मिली है कि विदेश बैठे कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी के दो गुर्गे संदीप जानी और और हैरी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। एसएसपी मनिंदर सिंह और डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा की अगुवाही में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्यास क्षेत्र में जिला कपूरथला के काला सांगा गांव के बदमाश संदीप जानी, हैरी और अमन छुप कर बैठे हैं। तीनों बदमाश विदेश बैठे अपने आका गैंगस्टर जीवन फौजी के इशारे पर पंजाब भर में रंगदारियां मांग रहे हैं।
- जीवन सूक्त : सकारात्मकता की खोज में सभी की अंतरात्मा – संदीप अखिल
- Bihar Morning News : AISA का विरोध मार्च, आरजेडी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- 26 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- 26 सितंबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर ॐ-शिवलिंग, त्रिनेत्र अर्पित कर श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन


