पंजाब में लगातार माहौल खराब होता नजर आ रहा है. अपराध और अपराधी बैकअप फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में सोमवार सुबह एक वकील पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
पीड़ित वकील लखविंदर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखविंदर सिंह अपने घर से अमृतसर कोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए।

धुंआधार चलाई गोली
घायल वकील के भाई व पूर्व सरपंच जंडियाला गुरु ने बताया कि आज सुबह लखविंदर जल्दी घर से निकले थे, क्योंकि कोर्ट में फाइल अधिक लगी थी लेकिन रास्ते में ही तीन युवकों ने उन्हें घेर फायरिंग की। उनकी बाजू पर तीन गोलियां लगी हैं। मामला पुलिस में जाने के बाद पुलिस अब तहकीकात कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है और बारीकी से जांच करने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वकील को किसने गोली मारी और उनका क्या कारण था। साथ ही उनके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है किसी तरह के फोन कॉल्स और धमकी भरे फोन आने की बात भी पूछी जा रही है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

