फिरोजपुर. फिरोजपुर के जीरा में पंचायती चुनावों के नोमिनेशन के बीच दो पार्टी में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान हालत इतनी गंभीर हो गई की दोनों पार्टियों के लोग आपस में पहले तो झड़प करने लगे, एक दूसरे पर डंडे से वार भी किया। इतना ही नहीं मामला इतना बढ़ गया की फायरिंग भी हुई है। पूरे घटनाक्रम में पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा पथराव के कारण घायल हो गए हैं।
जीरा में माहौल बेहद खराब हो गया है। हालत को देखते हुए पुलिस बल आज वहां तैनात है। बड़ी संख्या में पार्टियों के समर्थक वहां मौजूद हैं जिसे संभाल पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ताओं को शांत करने में लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ पानी को बौछार का भी उपयोग करना पड़ा है।

आपको बता दें की आज दोपहर को जब कुलबीर सिंह जीरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के पंच और सरपंच उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल करने के लिए जीरा के मेन चौक के पास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर जा रहे थे, तो वहां मौजूद एक अन्य राजनीतिक पार्टी के समर्थक के साथ झड़प हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच फायरिंग की भी जानकारी सामने आई है। यह फायरिंग समर्थोको के बीच से हुई है या पुलिस के तरफ से इसकी कोई भी जानकारी नही है।
- ईरान-ओमान की होर्मुज डील पक्की! जलडमरूमध्य पार करने के लिया लगेगा टैक्स, ट्रम्प ने किया विरोध
- किशनगंज में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप वाहन से 10 भैंसें बरामद, एक गिरफ्तार
- Old Monk, Royal Challenge, McDowell, Bagpiper… मोदी सरकार ने बैन की ओल्ड मॉन्क, रॉयल चैलेंज और बैगपाइपर समेत ये शराब
- दिल्ली के रेस्टोरेंट मालिक से 5 करोड़ रंगदारी की मांग, गैंगस्टर ने दी परिवार को खत्म करने की धमकी
- झारखंड शराब घोटाला: ACB की जांच तेज, IT मैनेजर समेत 4 को समन, डिजिटल रिकॉर्ड होंगे खंगाले


