पंजाब में नशे ने फिर चार जिंदगियां लील ली. फिरोजपुर जिले में नशे के चलते एक ही गांव में रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई। लक्खों गांव के बहराम में एक ही दिन में नशे के कारण अलग-अलग परिवारों के तीन नौजवानों की मौत हो गई। परिवार वालों ने मृतकों की लाश फिरोजपुर फाजिल्का रोड के ऊपर रख कर रोष प्रदर्शन किया गया। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति की नशे के चलते मौत हो गई थी।
दो दिन में इस गांव में नशे के चलते चार नौजवानों की मौत हो चुकी है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान 23 वर्षीय उमेध सिंह, 22 वर्षीय रमनदीप, 20 वर्षीय रणदीप सिंह और 28 वर्षीय संदीप सिंह के रूप में हुई है। संदीप की मौत दो दिन पहले हुई थी। इन चारों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी के परिजन बेहद गुस्से में हैं और नशे की बिक्री पर पाबंदी लगाना चाहेंगे।

पुलिस का बयान
एसपीडी मनजीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा की मौत नशे के कारण हुई है या किसी और कारण से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजन बेहद नाराज हैं और नशे की बिक्री को जल्द बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। गांव के लोगों के अंदर भी खासी नाराजगी है। गांव के लोगों ने फिरोजपुर अबोहर मार्ग पर तीनों मृतकों की लाश रख कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद आश्वासन दे कर हाइवे से धरना खत्म करवाया।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
