पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास एक पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे, जो जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

