राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब 60 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया ब्रांड का पहला स्टेट ग्रैंड फिनाले यहां आयोजित किया गया। फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2026 का यह ग्रैंड फिनाले मिंटो हॉल में हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश से चुनी गईं 16 प्रतिभागियों ने ताज के लिए जोरदार मुकाबला किया।इस प्रतियोगिता में सिवनी जिले की धनुश्री चौहान ने शानदार प्रदर्शन के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया। धनुश्री ने अपनी ग्रेस, इंटेलिजेंस, टैलेंट और मजबूत पर्सनैलिटी से सभी को प्रभावित किया। अब वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर फेमिना मिस इंडिया 2026 में करेंगी, जहां वे देश की अन्य राज्य विजेताओं के साथ मुकाबला करेंगी।
READ MORE: ‘सीएम ने माफी मांगी तो क्या हो गया यार’, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नहीं बदले तेवर; औकात में रहो वाले बयान पर न कोई रंज न गम
इस आयोजन की खासियत इसकी थीम रही – “सस्टेनेबिलिटी-फर्स्ट, जीरो-वेस्ट इवेंट”। पूरा इवेंट पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर आधारित था, जो फेमिना की नई दिशा को दर्शाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी पुरानी और सम्मानित विरासत वाला फेमिना ब्रांड पहली बार भोपाल में आया है, जो शहर के लिए गौरव की बात है। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल (जो खुद मध्यप्रदेश की बेटी हैं) ने इस इवेंट में हिस्सा लिया और नई विजेता को ताज पहनाया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने शुरुआती दौर में हिस्सा लिया था, जिसमें से टॉप 16 फाइनलिस्ट्स चुनी गईं।
READ MORE: MP में सरकारी योजना की समीक्षा: CS ने गौ पालन-आदर्श ग्राम बनाने के दिए निर्देश, स्वास्थ्य-शिक्षा, जनगणना और महिला दिवस को लेकर दिया ये टारगेट
धनुश्री चौहान की यह जीत न केवल सिवनी और मध्यप्रदेश के लिए बल्कि पूरे प्रदेश की युवतियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और डेडिकेशन से साबित किया कि सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। फेमिना मिस इंडिया के इस नए अध्याय से मध्यप्रदेश की बेटियां राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने के लिए और उत्साहित हैं। यह आयोजन राज्य में ब्यूटी, टैलेंट और सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी को एक साथ जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


