एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के घर 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे का जन्म हुआ है. इस खुशखबरी को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के बढ़ने और खुशी जाहिर की है. इस खुशखबरी को सुनने के बाद फैंस उनके बेटे की झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, अब उनके छोटे बेटे की झलक सामने आ गई है.

छोटे बेटे की पहली झलक आई सामने
बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बहन और प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने भांजे की झलक फैंस को दिखाया है. रिया ने अपने भांजे के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. उन्होंने इसे बेहद प्यारा और खास बताया, और मां की ताकत की भी तारीफ की है.
बेटे के जन्म के बाद सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है. हमारे दूसरे बेटे के जन्म से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और विशाल हो गए हैं. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है. हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है. हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं. सोनम, आनंद और वायु की तरफ से आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुक्रिया’.
कब हुआ था पहले बेटे का जन्म?
बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई 2018 को शादी किया था. शादी के करीब चार साल बाद, अगस्त 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे ‘वायु’ का दुनिया में स्वागत किया था. अब 4 साल बाद यानी आज दूसरे बेटे का स्वागत कपल ने किया हैं. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पोस्ट में फैंस इस कपल को बधाई दे रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

