सोलापुर शहर की कभी बेहद प्रसिद्ध रही ‘मुल्तानी बेकरी’ के मालिक सुनील सदारंगानी (60 वर्ष) ने विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया, जिसमें वह मौत को गले लगाने से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुनील सदारंगानी कल दोपहर के समय विजयपुर रोड पर स्थित पनाश अपार्टमेंट पहुंचे। वे लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सीधे 17वीं मंजिल पर चले गए। वहां उन्हें छत पर हाथ जोड़कर खड़ा देख नीचे मौजूद लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड को दी।
चाबी लेने का बहाना और फिर लगा दी छलांग
सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड तुरंत ऊपर पहुंचा और सदारंगानी को समझा-बुझाकर नीचे ले आया। हालांकि, नीचे आने के बाद सदारंगानी ने सुरक्षा गार्ड से झूठ बोला कि उनकी ‘चाबी ऊपर ही रह गई है’। चाबी लाने के बहाने वे दोबारा 17वीं मंजिल पर गए और वहां से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत पर मौजूद लोगों ने देखी पूरी घटना
चश्मदीदों के मुताबिक सदारंगानी अपार्टमेंट में दाखिल होने के बाद लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से छत पर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें छत पर हाथ जोड़ते और लेटकर नीचे गिरने की कोशिश करते देखा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना मिलने पर एक सुरक्षाकर्मी छत पर पहुंचा और उन्हें नीचे ले आया। इसके बाद सदारंगानी ने कार की चाबी छत पर छूट जाने का बहाना बनाया और दोबारा अकेले ऊपर जाकर छलांग लगा दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सदारंगानी पुणे में रहते थे और कुछ दिन पहले पत्नी के साथ सोलापुर आए थे। उनका एक बेटा अमेरिका में है जबकि दूसरा पुणे में कारोबार करता है।
ऑपरेशन जारी
कभी सोलापुर की पहचान रही मुल्तानी बेकरी के मालिक रहे सदारंगानी पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पुलिस के अनुसार वे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा इलाज भी करा रहे थे। फिलहाल उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


