एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा तौहफा मिला है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ (Governor The Silent Saviour) का फर्स्ट लुक सामने आया है. इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस करने वाले हैं.

पोस्टर को लेकर सस्पेंस
बता दें कि सनशाइन पिक्चर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्ट में मेकर्स ने दो फोटो शेयर किया है. पहले पोस्टर में काफी सस्पेंस और एक हरी कुर्सी नजर आ रही है. जो किसी मंत्रालय या अधिकारिक ऑफिस की लग रही है. इसके साथ ही एक लाइन लिखी है- ‘ये सिर्फ कुर्सी नहीं.. जिम्मेदारी है.’
वहीं, शेयर किए गए फिल्म के दूसरे पोस्टर में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) पीछे से नजर आ रहे हैं. जिसमें उन्हें एक फॉर्मल ड्रेस और हाथों में एक सूटकेस के साथ देखा जा सकता है. इस पोस्टर पर भी एक लाइन लिखी है- ‘इफ आई फेल.. इंडिया फेल’ पोस्टर के मुताबिक ये फिल्म एक हाई-वोल्टेज लीगल ड्रामा लग रही है. इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर है.
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ (Governor The Silent Saviour) में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के अलावा एक्ट्रेस अदा शर्मा और एक्ट्रेस मधु भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी पहली बाथ साथ काम करने वाले हैं. जब ये दो नेशनल अवॉर्ड विनर्स एक साथ काम कर रहे हैं, तो वाकई यह एक अलग अनुभव होगा.
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन वाली फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ को सनशाइन पिक्चर्स द्वारा पेश किया गया है. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं. फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है. जावेद अख्तर के बोल के साथ, फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है. ये फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

