कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पहले प्रेमी होने का नाटक फिर CBI अधिकारी बनकर ठगी का मामला सामने आया है। नकली सीबीआई अधिकारी बन छात्रा से 27 हजार की ठगी की है। छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़िता की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी
दरअसल घटना अधारताल थाना अंतर्गत इलाके की है। पीड़िता की आरोपी रवि शर्मा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इंस्टाग्राम के जरिए मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ था।बाद में व्हॉट्सएप कॉल पर दोनों की बातचीत होने लगी। 25 मार्च को आरोपी ने षडयंत्र रच छात्रा से पैसे मंगवाए।
बड़ी खबरः निगम मंडल, प्राधिकरणों के नाम तय! जल्द आएगी सूची, दिल्ली से मिली हरी झंडी
मामला सैटल करने के लिए तत्काल पैसे मांगे
मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम ऑफिसर के चंगुल से छुड़ाने के लिए पैसे मांगे। आरोपी ने लंदन से सोना लेकर जबलपुर आने की बात कही थी। सोना लेकर मुबंई एयरपोर्ट में पकड़े जाने की कहानी रची थी। मामला सैटल करने के लिए तत्काल पैसे की डिमांड की थी। छात्रा द्वारा पैसे देने के बाद बातचीत बंद हो गई थी। ठगी का अहसास होने पर छात्रा ने मामला दर्ज करवाया है।




