तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में जन्मदिन का जश्न 5 लोगों की मौत की वजह बन गई। NH-30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल, सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। रिगरा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह युवक अंदर फंस गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हादसे में पांच युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

