मलेशिया से आने वाली फ्लाइट में एक यात्री के पास बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थ मिलने से हड़कंप मच गया। अमृतसर हवाई अड्डे पर शनिवार को कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को यह ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी कीमत 8.17 करोड़ है।
अधिकारियों ने बताया कि यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से आई फ्लाइट में आया था। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो इसके पास से नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 8.17 करोड़ रुपये थी। सिंह के खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटैंसिस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारी मात्रा में मिला सोना
वहीं इससे अलग एक अलग मामले में एक अन्य यात्री के पास से 400 ग्राम सोना बरामद किया गया है जो सिंगापुर से आया था। उसके पास से सोने की चेन, चूड़ियां बरामद की गई जिसकी कीमत 35.60 लाख रुपये है। इस मामले में भी पूछताछ की जा रही है।
- Bastar News Update : CM साय आज सुकमा को देंगे विकास कार्यों की सौगात… ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत… टेंट कारोबारी की हत्या… पैंगोलिन छाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- गर्मी के दिनों में अब इडली का बैटर नहीं होगा खट्टा, बस बैटर में डाल दें ये एक पत्ता …
- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को आज PM मोदी करेंगे संबोधित, एक मंच पर जुटेंगी विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं
- कैथल में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
- गौमाता की सुरक्षा के खोखले दावे: राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के बीच खतरे में जान, कचरा और बायो-वेस्ट बना गौवंश के लिए मौत का जाल

