मलेशिया से आने वाली फ्लाइट में एक यात्री के पास बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थ मिलने से हड़कंप मच गया। अमृतसर हवाई अड्डे पर शनिवार को कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को यह ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी कीमत 8.17 करोड़ है।
अधिकारियों ने बताया कि यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से आई फ्लाइट में आया था। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो इसके पास से नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 8.17 करोड़ रुपये थी। सिंह के खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटैंसिस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारी मात्रा में मिला सोना
वहीं इससे अलग एक अलग मामले में एक अन्य यात्री के पास से 400 ग्राम सोना बरामद किया गया है जो सिंगापुर से आया था। उसके पास से सोने की चेन, चूड़ियां बरामद की गई जिसकी कीमत 35.60 लाख रुपये है। इस मामले में भी पूछताछ की जा रही है।
- LPG गैस चोरी का खुलासा! सुनसान मैदान में हो रही थी सिलेंडरों की हेराफेरी, एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर ने दी दबिश, तो फरार हुए आरोपी
- समुद्र के पानी से लिथियम निष्कर्षण: क्या भारत में इलेक्ट्रिक वाहन हो जाएंगे सस्ते?
- बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, ₹1.59 लाख की कीमत में मिले कई धांसू फीचर्स और 4V इंजन
- ऐप और नेटवर्क की तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, ई-अटेंडेंस नियमों में बदलाव के लिए खोला मोर्चा
- ‘ब्लू ड्रम’ के बाद अब ‘बक्सा कांड’: पति की हत्या के बाद बक्से में भरकर हाईवे पर छोड़ा शव, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

