राकेश चतुर्वेदी, देवास/भोपाल। देवास के बागली क्षेत्र में इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कमलापुर गांव में अधिग्रहित जमीन पर बने पुराने मकानों को तोड़ने के दौरान एक पोकलेन मशीन हादसे का शिकार हो गई।

मकान को गिराने के दौरान जैसे ही मशीन से नीचे के पिलर हटाए जा रहे थे, उसी समय अचानक पूरी छत भरभराकर पोकलेन के ऊपर गिर गई। इस हादसे में मशीन का चालक अंदर ही फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी और थाना प्रभारी सजन सिंह मीणा मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: नाले में उतरकर सफाई, परिषद में फेंका कचरा: इछावर में कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, CMO को ‘चूड़ी पहनाने’ की चेतावनी!

करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत यह रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं, उसे इलाज के लिए बागली के जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m