पंजाब : रणजीत सागर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण रावी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे पठानकोट और गुरदासपुर में स्थिति और बिगड़ गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश का असर अब पंजाब में भी दिखाई दे रहा है। पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। रणजीत सागर और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जलंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के अजनाला व रईया ब्लॉकों में स्कूलों को आज बंद करने का ऐलान किया गया है। फाजिल्का के 20 बाढ़ प्रभावित गांवों के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण तरनतारन और फिरोजपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

पंजाब के मौसम से जुड़े प्रमुख अपडेट :
- ब्यास नदी पर चक्की रेलवे पुल के नीचे मिट्टी धंसने के कारण पठानकोट-जलंधर रेल रूट बंद कर दिया गया है, जिससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों को पठानकोट-अमृतसर-जलंधर रूट के जरिए डायवर्ट किया जा रहा है।
- रणजीत सागर डैम से छोड़ा गया पानी रावी नदी के जलस्तर को बढ़ा रहा है, जिससे पठानकोट और गुरदासपुर में हालात गंभीर हो गए हैं।
- गुरदासपुर में मकोड़ा पाटन के 7 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने गुरदासपुर के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
- सुल्तानपुर लोधी में धुस्सी बांध टूट गया। पिछले 11 घंटों से किसान बांध को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
- बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने 31 अगस्त को मोगा में होने वाली रैली स्थगित कर दी है।
- मौसम विभाग ने आज पंजाब के 9 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
- अमृतसर में एक साथ तीन मंजिला इमारतें ढह गईं। ये इमारतें लंबे समय से खाली थीं, इसलिए कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
- होशियारपुर के भंगी चो में पानी का स्तर बढ़ गया है। लोगों को इसे पार करने की कोशिश न करने की सलाह दी गई है।
- बरनाला के धनौली में नाले का किनारा टूट गया, जिससे पानी खेतों में घुस गया और आसपास के गांवों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास

