अमृतसर. पंजाब के अमृतसर जिले में रावी नदी के उफान के कारण अजनाला विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गग्गोमाल सहित 30 से अधिक गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं, जहां घरों और खेतों में पानी घुस गया है। लोग अपने पशुओं और जरूरी सामान के साथ ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं, जबकि कई परिवार बिना कुछ लिए घर छोड़ने पर विवश हो गए हैं। इस संकट में भारतीय सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए ATOR N1200 ऑल-टेरेन वाहन तैनात किया है।
ATOR N1200: हर मुश्किल हालात में कारगर
ATOR N1200 एक विशेष ऑल-टेरेन वाहन है, जिसे हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किया गया है। यह वाहन जंगल, दलदल, रेगिस्तान, नदियों और बर्फीले मैदानों जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पानी और कीचड़ में आसानी से चल सकता है और भारी वजन उठाने की क्षमता रखता है। गुरुवार को अमृतसर में तैनात इस वाहन को बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालते देखा गया।

वाहन में 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 55 बीएचपी और 190 एनएम टॉर्क पैदा करता है। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह जमीन पर 40 किमी/घंटा और पानी में 6 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकता है। 232 लीटर की ईंधन क्षमता और सहायक कनस्तरों के साथ यह 61 घंटे तक बिना रिफ्यूलिंग के काम कर सकता है। इसका ढांचा उच्च-शक्ति वाले डोकोल स्टील से बना है, जो इसे कठिन परिस्थितियों में लचीलापन देता है। जिंक-कोटेड बॉडी और जंग-रोधी पॉलीयूरेथेन उपचार इसे 30 साल तक की सेवा जीवन प्रदान करते हैं। सुरक्षा के लिए इसे केवलर या मिश्रित कवच से भी लैस किया जा सकता है।
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!

