जालंधर। पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण अब बाढ़ के असर साफ नजर आ रहे हैं। अधिकांश दरिया और नदी नाले पूरी तरह पानी से भर चुके है। खतरे के निशान में पहुंच चुके नदियों के कारण लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है। इन सभी के बीच में यह खबर सामने आई है कि पंजाब के चार जिले में बाढ़ की स्थिति नजर आ गई है। पंजाब के जिला होशियारपुर में स्थित पौंग डैम से 57,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्यास दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
सतलुज दरिया में भी जलस्तर बढ़ गया है। पांच जिलों गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर व फिरोजपुर में बाढ़ जैसी स्थिति है। लोग घर से सामान समेट कर पलायन करने लगे हैं। यहां चारों तरफ जलजला नजर आ रहा है। पौगी डैम भी हुआ लबालब पौंग डैम में बुधवार सुबह 11 बजे जलस्तर 1,650 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद पानी ब्यास दरिया में छोड़ा गया।

कपूरथला के गांव भैणी कादर और महिवाल में धुस्सी बांध टूटने से 16 गांवों में ब्यास दरिया का पानी भर गया है। लगातार बढ़ रहे पानी से हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। कई गांवों में तीन से चार फीट तक पानी है। डीसी अमित कुमार पंचाल ने बताया कि दरिया में 1.10 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। सुल्तानपुर लोधी और ढिलवां क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन सतर्क है और 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गुरदासपुर जिले के श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के तीन गांव फत्ता, गंधूवाल व तलवाड़ा पानी से घिर गए हैं, ऐसे में लगातार लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

