चंडीगढ़ : पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने बुधवार शाम 5 बजे पोंग डैम से टरबाइन और स्पिलवे के जरिए 23,300 क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला किया है। स्थानीय पंचायतों की मांग पर बीबीएमबी ने 24 घंटे पहले ही इसकी सूचना दे दी है। गुरदासपुर, होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
भारी बारिश से बढ़ा डैम का जलस्तर
मंगलवार को गुरदासपुर, नवांशहर समेत पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे भाखड़ा और पोंग डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को पोंग डैम का जलस्तर 1369.44 फीट तक पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बीबीएमबी ने पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कांगड़ा के जिला मजिस्ट्रेट, फतेहपुर, ज्वाली, इंदौरा, देहरादून गोपीपुर, नूरपुर के एसडीएम और तहसीलदारों को सूचित कर दिया गया है।
होशियारपुर और गुरदासपुर में सतर्कता
फतेहपुर के एसडीएम विश्रित भारतीय ने बताया कि निचले इलाकों के लोगों को पानी छोड़े जाने की सूचना दे दी गई है। प्रशासन पूरी तरह तैयार है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। हिमाचल के कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर व गुरदासपुर जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

फिरोजपुर में बाढ़ जैसे हालात
सतलुज नदी में हरिके हेड से करीब 22,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण फिरोजपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगभग 150 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो चुकी है। सतलुज में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हुसैनीवाला हेड के कुछ गेट खोल दिए गए हैं। फिरोजपुर की डीसी दीप शिखा शर्मा ने बताया कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है और सभी टीमें अलर्ट पर हैं।
मॉनसून फिर होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 अगस्त तक पंजाब में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। 10 अगस्त से मॉनसून फिर सक्रिय होगा, जिसके बाद दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। फाजिल्का जिले में पिछले शुक्रवार को 6-7 घंटे की लगातार बारिश के कारण कई गांवों में गलियां और खेत पानी से भर गए हैं। घरों में दरारें आने से लोग दहशत में हैं।
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : प्रतीक्षा सजा नहीं, जीवन को सजाने का एक मौका है – संदीप अखिल
- 21 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: गजानन स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 21 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

