नारोवाल. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नारोवाल जिले में स्थित श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष और पाकिस्तान पंजाब सरकार के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि गुरुद्वारे में 6 फीट तक पानी भर गया था, जिसके कारण ग्रंथियों और सेवादारों को नावों के जरिए सुरक्षित निकाला गया।
पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ ने हालात को गंभीर बना दिया है, खासकर नारोवाल में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। श्री करतारपुर साहिब में पानी घुसने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अरोड़ा ने बताया कि पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने नारोवाल का हवाई दौरा किया और तत्काल पानी निकालने के आदेश दिए। पाकिस्तानी सेना के जवान गुरुद्वारे से पानी निकालने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा, “कल तक हम पानी निकाल लेंगे। इसके बाद परसों से सेवा शुरू होगी ताकि गुरुद्वारे को पहले जैसी स्थिति में लाया जा सके। हम जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करेंगे ताकि दो दिनों से बंद जोत को फिर से जलाया जा सके और अमृत वेला व शाम के दीवान सजाए जा सकें।”

मोदी सरकार से संगत भेजने की अपील
रमेश सिंह अरोड़ा ने भारत की मोदी सरकार से अपील की कि 7 मई से बंद करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोला जाए ताकि संगत दर्शन के लिए आ सके। उन्होंने कहा, “हमने भारत सरकार से संगत भेजने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने 2.5 लाख क्यूसेक पानी भेजा।” उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी मीडिया इस स्थिति को गंभीरता से उठा रहा है और पाकिस्तानी नागरिक सिख समुदाय के प्रति दुख व्यक्त कर रहे हैं।
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास

